8th Pay Commission Update: सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ रिटायर्ड हो चुके पेंशन भोगियों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है केंद्र सरकार ने कंफर्म किया है कि उसे 8वें वेतन आयोग के संबंध में सभी सुझाव मिल चुके हैं जानकारी के लिए बता दें कि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन उचित समय आने पर जारी किया जाएगा सरकार द्वारा जनवरी 2025 में सरकार ने घोषणा कर दी थी अब इसमें डेवलपमेंट की संभावना व्यक्त की जा रही है।
मंत्रालयों और राज्य सरकारों से मिले सुझाव
औपचारिक रूप से गठित होने के बाद आठवां वेतन आयोग लाखों सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड लोगों के लिए संशोधित सैलेरी स्ट्रक्चर और पेंशन का स्ट्रक्चर निर्धारित करेगा वित्त मंत्रालय के अनुसार केंद्र इस मामले में रक्षा मंत्रालय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग गृह मंत्रालय और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कई विभागों और मंत्रालयों के साथ बातचीत की कर रहा है जल्द ही इस पर फाइनल निर्णय आ सकता है।
कब बनता है पे कमिशन
महंगाई और अन्य बढ़ती कीमतों के अनुसार बेसिक सैलरी और पेंशन को एडजस्ट करने के लिए हर 10 साल बाद पे कमीशन गठित किया जाता है सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू किया गया था और दिसंबर 31 दिसंबर 2025 को पूरे हो रहे हैं।
8वें वेतन आयोग में कितना रहेगा फिटमेंट फैक्टर
8वें वेतन आयोग में सैलरी में होने वाले संशोधन फिटमेंट फैक्टर के नाम से एक प्रमुख मानदंड के द्वारा जारी होने की संभावना है। जिसका उपयोग संशोधित बेसिक सैलरी को कैलकुलेट करने के लिए किया जाएगा 7वें वेतन आयोग में यह आंकड़ा 2.57 का रहा था अब जानकारी का अनुमान है की 8वें वेतन आयोग में 1.92 से लेकर 2.86 के बीच फिटमेंट फैक्टर अनुमानित किया गया है उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी की सैलरी ₹30000 है तो कर्मचारी का मूल वेतन 2.57 फिटमेंट फैक्टर के साथ बढ़कर ₹70100 हो सकता है फिटमेंट फैक्टर जितना अधिक होगा वेतन में उतनी ही अधिक बढ़ोतरी होगी।
8वें वेतन आयोग से बढ़ने वाली सैलरी का अनुमान
ग्रेड पे | 1.92 फैक्टर | 2.57 फैक्टर |
---|---|---|
₹1900 | ₹65,512 | ₹86,556 |
₹2400 | ₹86,743 | ₹1,14,975 |
₹4600 | ₹1,31,213 | ₹1,74,636 |
₹7600 | ₹1,82,092 | ₹2,41,519 |
₹8900 | ₹2,17,988 | ₹2,89,569 |
बता दें इस टेबल में 1.92 और 2.57 फैक्टर के हिसाब से अनुमानित नेट सैलरी दी गई है।
Disclaimer: नए वेतन आयोग के गठन के बाद बड़ी हुई सैलरी में अंतर जा सकता है इस आर्टिकल के माध्यम से केवल अनुमानित सैलरी बताई गई है आर्ट में वेतन आयोग लागू होने के बाद आपकी सैलरी कम या अधिक हो सकती है।